MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • BMW-Mercedes कार से भी महंगी है यह छिपकली, पकड़ने की गलती की तो मिलेगी ये सजा

BMW-Mercedes कार से भी महंगी है यह छिपकली, पकड़ने की गलती की तो मिलेगी ये सजा

Tokay gecko lizard: टोके गेको छिपकली दुर्लभ जंगली जीव है। काले बाजार में इसकी बड़ी मांग है। एक टोके गेको छिपकली की कीमत 60 लाख रुपए तक होती है। इतने में BMW और Mercedes की कारें आती हैं। इस छिपकली को पकड़ना-बेचना अपराध है, इसके लिए सजा हो सकती है।

2 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Apr 12 2025, 01:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : x-@Ariawesomeness

असम के डिब्रूगढ़ में पुलिस ने शुक्रवार को 11 दुर्लभ टोके गेको छिपकलियां जब्त कीं और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। टोके गेको के निर्यात पर प्रतिबंध है। इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अत्यधिक संकटग्रस्त जीव के लिस्ट में रखा गया है। इसे पकड़ने, बेचने और तस्करी करने के मामले में दोषी पाए जाने पर 7 साल जेल की सजा मिल सकती है।

25
Image Credit : X-@assampolice

टोके गेको छिपकलियां भारत में असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाई जाती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया के ब्लैक मार्केट में इसकी बहुत अधिक मांग है। पुलिस ने जिन तस्करों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान 34 साल के देबाशीष दोहुतिया, 28 साल के मानश दोहुतिया और 40 साल के दीपांकर घरफलिया के रूप में हुई है।

Related Articles

Related image1
रान्या राव सोना तस्करी रैकेटः दुबई कैसे पहुंचता था पैसा और एयरपोर्ट से सोना लेकर कैसे निकल जाती थी अभिनेत्री?
Related image2
गोवा पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग हुए गिरफ्तार
35
Image Credit : Freepik-wirestock

पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में छिपकलियां खरीदी थीं। वे इन्हें प्रति छिपकली 60 लाख रुपए में बेचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने डिब्रूगढ़ में टोके गेको छिपकलियों की तस्करी के संबंध में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। इसके लिए STF (Special Task Force) की टीम गठित की गई थी।

45
Image Credit : Freepik- kuritafsheen77

असम पुलिस ने कहा कि STF टीम ने डिब्रूगढ़ जिला पुलिस की मदद से मोहनबाड़ी क्षेत्र में जाल बिछाया था। टीम ने मोहनबाड़ी तिनियाली में सन फीस्ट ढाबा पर तीन संदिग्ध तस्करों को देखा। उनमें से दो एक सफेद कार में और एक बाइक से आया। तीनों एक जगह जुटे और सन फीस्ट ढाबा में घुस गए।

55
Image Credit : X-@STFAssam

कुछ समय बाद उनमें से एक बाहर आया और कार से एक लाल रंग का बैग लेकर ढाबे में घुस गया। उसी समय एसटीएफ की टीम ढाबे पर पहुंची और तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। उनके पास छिपकलियां मिलीं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गुड़गांव अपहरण कांड: रात के सन्नाटे में ऐसा क्या हुआ जो महिला की जान पर बन आई?
Recommended image2
न वैक्सीन, न पक्का इलाज! फिर कैसे रोका जाएगा भारत में निपाह? इन देशों ने बढ़ाई एयरपोर्ट स्क्रीनिंग
Recommended image3
नवजात बच्चे का कटा सिर मुंह में दबाए घूमता मिला आवारा कुत्ता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी का मामला
Recommended image4
Now Playing
Bhairav Battalion बनेगा दुश्मनों का काल, ड्रोन ऑपरेटरों के साथ भारतीय सेना तैयार
Recommended image5
Republic Day Parade 2026: भारतीय सेना के पराक्रम के 7 मोमेंट्स देख गर्व न हो तो कहना
Related Stories
Recommended image1
रान्या राव सोना तस्करी रैकेटः दुबई कैसे पहुंचता था पैसा और एयरपोर्ट से सोना लेकर कैसे निकल जाती थी अभिनेत्री?
Recommended image2
गोवा पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग हुए गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved