Viral Video: दुकान के बाहर एक महिला पुतले को असली इंसान समझकर पैसे मांगती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि तीन महिलाएं एक दुकान के बाहर पहुंचती हैं। जैसे ही वे वहां पहुंचती हैं, उनमें से एक महिला दुकान के बाहर खड़े पुतलों को देखकर चौंक जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुतले के सामने ये काम करने लगी महिला 

तीन में से दो महिलाएं दुकान के अंदर पैसे मांगने चली जाती है जबकि तीसरी महिला दरवाजे के पास खड़ी हो जाती है। अब सबसे मजेदार बात यह होती है कि पहली महिला जो पुतलों को देखकर हैरान थी उन्हीं पुतलों के सामने खड़ी होकर उनसे हाथ फैलाकर पैसे मांगने लगती है।

View post on Instagram

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उसकी ये हरकत इतनी अजीब और मजेदार लगती है कि लोग हंसी रोक नहीं पा रहे। इसी वजह से यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपने जो वीडियो अभी देखा, उसे इंस्टाग्राम पर istudentsfacts नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पटना वाले खान सर शादी के बाद सुर्खियों में: क्या है उनकी कमाई, जानिए लाइफ स्टोरी