सोनिया से सौरभ कांत तिवारी ने 14 अप्रैल 2021 को इस्लामिक तौर तरीके में शादी कर ली। हालांकि, सौरभ ने यह दूसरी शादी की थी क्योंकि भारत में वह पहले से शादीशुदा था।

Bangla Desh woman reached Noida after Seema Haider: पाकिस्तान की सीमा हैदर की प्रेम कहानी परवान चढ़ने के बाद अब बांग्लादेश की एक युवती नोएडा पहुंची है। सेंट्रल नोएडा पहुंची युवती अपने कथित प्रेमी के साथ यहां रहना चाहती है। युवती ने बताया कि तीन साल पहले दोनों ने बांग्लादेश में शादी की थी लेकिन उसके बाद उसका कथित पति भारत लौट आया। महिला अपने साथ गोद में बच्चा भी ली है। यूपी पुलिस को महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। नोएडा पुलिस जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ढाका की रहने वाली है सोनिया

नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर, बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली है। नोएडा का रहने वाला सौरभ कांत तिवारी 4 जनवरी, 2017 से 24 दिसंबर, 2021 तक बांग्लादेश के ढाका में एक निजी फर्म में काम करने गया था। यहीं उसकी मुलाकात सोनिया से हुई। सोनिया से सौरभ कांत तिवारी ने 14 अप्रैल 2021 को इस्लामिक तौर तरीके में शादी कर ली। हालांकि, सौरभ ने यह दूसरी शादी की थी क्योंकि भारत में वह पहले से शादीशुदा था। भारतीय महिला से शादी से उसके दो बच्चे हैं।

सोनिया अब भारत पहुंची

यूपी पुलिस ने बताया कि एक बांग्लादेशी महिला यहां नोएडा में पहुंची है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। महिला से तीन साल पहले सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर के सौरभ कांत तिवारी ने शादी की थी। नोएडा पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त डीसीपी राजीव दीक्षित ने कहा कि बांग्लादेश नागरिक ने यहां महिला थाने को सूचित किया कि उसने सूरजपुर इलाके में रहने वाले सौरभ कांत तिवारी से शादी की थी लेकिन बाद में उसने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह भारत वापस आ गया। महिला ने यह भी दावा किया कि तिवारी पहले से ही शादीशुदा थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने अपने बांग्लादेशी नागरिकता कार्ड के साथ-साथ अपने और अपने बच्चे का वीजा, पासपोर्ट डिटेल भी दे दिया है। जांच एसीपी (महिला एवं बाल सुरक्षा) को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें:

चांद का कीजिए सबसे नजदीकी दीदार: लैंडिंग के लिए लगातार आगे बढ़ रहे चंद्रयान-3 ने भेजी फोटो