Bank Holiday: दीपावली के कारण 20 अक्टूबर को त्रिपुरा, गुजरात और अन्य कई राज्यों में बैंक बंद रहे। वहीं, आज भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि किन-किन राज्यों में आज बैंक बंद हैं।

Bank Holiday: 20 अक्टूबर को कई राज्यों में दीपावली के कारण बैंक बंद थे। वहीं, कुछ राज्यों में यह त्योहार 21 अक्टूबर को है, इसलिए वहां बैंक आज यानी कि 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस राज्य में हैं। आइए र 21 अक्टूबर को किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

21 अक्टूबर को इन राज्यों में रहेगी छुट्टी

21 अक्टूबर 2025 को दिवाली अमावस्या, दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, छत्तीसगढ़, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 22 अक्टूबर 2025 को दिवाली, विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी और लक्ष्मी पूजा के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: देशभर में दीवाली की धूम! श्रीनगर के लाल चौक पर जले 25 हजार दीये, दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा

इन राज्यों में दो दिन बंद रहेंगे बैंक

इसके बाद, 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक की छुट्टी रहेगी। कुछ राज्यों में बैंक की छुट्टियां ज्यादा हैं। सिक्किम में 20 से 23 अक्टूबर तक चार दिन का अवकाश रहेगा। छत्तीसगढ़ में 20 और 21 अक्टूबर सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महाराष्ट्र में 21 और 22 अक्टूबर को दो दिन का अवकाश रहेगा, जबकि गुजरात और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।