परिजनों ने अंधविश्वास में पड़कर मृत बच्चे को जिंदा करने की ठान ली और मासूम के शव को नमक के ढेर में दबा दिया। 

भीलवाड़ा (राजस्थान). आए दिन सोशल मीडिया पर सैकड़ों झूठे मैसेज वायरल होते रहते हैं। जिन्हें लोग सच मान कर उनके वहकावे में आ जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला राजस्थान के भीलवाड़ा में सामने आया है। जहां एक नाबालिग बच्चे की कोठियां की खारी नदी में डूबने से मौत हो जाती है। बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों ने अंधविश्वास में पड़कर मृत बच्चे को जिंदा करने की ठान ली और मासूम के शव को नमक के ढेर में दबा दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्हाट्सएप पर आए मैसेज को घरवालों ने मान लिया सच
दरअसल कुछ दिनों से व्हाट्सएप एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है, 'अगर किसी की डूबने से मौत हो जाती है तो शव का दाह संस्कार नहीं करें, बल्कि 3 घंटे तक उसे नमक में रखेंगे तो सांसें फिर से चलने लगेंगी'। 

पांच घंटे तक नमक में दबाकर रखी बेटे की लाश
मैसेज को सच मानकर परिजनों ने बेटे के शव को पांच घंटे तक नमक में दबाकर रखा। रात आठ बजे तक परिजन बैठे रहे, लेकिन सांसें नहीं चलीं।