कोलकाता के बाद अब बेंगलुरु में भी महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बेंगलुरु की महिला ने आरोप लगाया है कि कब्बन पार्क में अराजकता बढ़ रही है। पार्क में पुरुष उन्हें छिपकर देखा करते हैं।

नेशनल डेस्क। कोलकाता के बाद अब बेंगलुरु में भी महिला सुरक्षा को लेकर आवाज उठने लगी है। बेंगलुरु के कब्बन पार्क में रोजाना महिलाएं वॉक करने और घूमने के लिए जाती हैं। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया है कि वहां कुछ पुरुष उन्हें छिपकर देखा करते हैं। वह ऐसी ही जगहों पर बैठते हैं जहां से उन्हें महिलाएं एक्सरसाइज करते या आते जाते दिखाई दें। महिलाओं का दावा है कि पुरुष उन्हें घूमने फिरने में असहज फील कराते हैं जिससे उन्हें दिक्कत होती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई समस्या
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महिला ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा है कि, कब्बन पार्क में काफी संख्या में महिलाएं सुबह शाम वॉक पर जाती हैं। इस दौरान गार्डन में कुछ ऐसे अराजक तत्व भी बैठे रहते हैं जो महिलाओं को घूरते रहते हैं। वे आपस में महिलाओं के बारे में बात कर अश्लील हरकतें भी करते रहते हैं। इससे महिलाओं को पार्क आने में भी दिक्कत महसूस होने लगी है।

पढ़ें छेड़खानी से तंग आकर युवती ने मौत को गले लगाया, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

भद्दे कमेंट्स पास करते हैं पुरुष
पार्क में कुछ पुरुष हमेशा ऐसी जगह पर ही आकर बैठते हैं जहां पर ज्यादा महिलाएं हों या फिर महिलाएं एक्सरसाइज कर रही हों। उनके जॉगिंग करने के दौरान वह उन्हें छिपकर देखते हैं और कभी कभी भद्दे कमेंट्स भी पास करते हैं। कई महिलाओं की तो पुरुषों से बहस भी हो चुकी है लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। महिलाओं ने पुरुषों की इस हरकत की निंदा की है। 

कई बार सुरक्षा गार्डों को भी पड़ा
कब्बन पार्क सुरक्षा समिति की सदस्य सुनीता कुमार ने बताया कि यहां रेगुलर आने वाले लोगों को ऐसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पार्क में अराजकतत्व घूमते रहते हैं। कई बार विवाद होने पर सुरक्षा गार्डों को भी बुलाना पड़ा है। कई बार पार्क सुरक्षा अधिकारियों के नंबर गार्ड और नोटिस बोर्ड पर लगाने के लिए कहा गया है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।