बेंगलुरु के BMS इंजीनियरिंग कॉलेज की 7वें सेमेस्टर की छात्रा ने अपने जूनियर पर रेप का आरोप लगाया है। घटना 10 अक्टूबर को कॉलेज के वॉशरूम में हुई। पुलिस ने 5वें सेमेस्टर के छात्र जीवन गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। 

बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने अपने जूनियर छात्र पर वॉशरूम में रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने बसवनगुडी के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर के छात्र जीवन गौड़ा (21) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता सातवें सेमेस्टर की छात्रा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 10 अक्टूबर को हुई थी। शिकायत के बाद, 15 अक्टूबर को बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि मानसिक तनाव और डर की वजह से छात्रा ने शिकायत दर्ज कराने में देरी की। उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छात्रा सुबह 8:55 बजे कॉलेज पहुंची थी। उसने दोपहर में कुछ सामान खरीदने के लिए जीवन से मिलने की बात कही थी। लंच ब्रेक के दौरान, जब जीवन ने उसे कई बार फोन किया, तो वह उससे मिलने गई। लड़के ने उसे आर्किटेक्चर ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर आने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि सातवीं मंजिल पर पहुंचने पर जीवन ने पहले उसे किस करने की कोशिश की। फिर वे लिफ्ट से छठी मंजिल पर उतरे। छठी मंजिल पर पुरुषों के वॉशरूम के पास पहुंचने पर, जीवन ने छात्रा को अंदर खींच लिया और उसके साथ रेप किया।

हमले के दौरान, उसने कमरा बंद कर दिया, उसका फोन छीनकर अपनी जेब में रख लिया और जब लड़की की दोस्त ने फोन किया तो कॉल काट दिया। माना जा रहा है कि यह घटना दोपहर 1:30 बजे से 1:50 बजे के बीच हुई। बाद में, लड़की बाहर आई और अपने दो दोस्तों को इस बारे में बताया। जीवन ने बाद में फोन करके पूछा कि क्या उसे गर्भनिरोधक गोली चाहिए क्या।