बेंगलुरु में एक 36 वर्षीय व्यक्ति, जिसकी तीन पत्नियां और नौ बच्चे हैं, को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद की है।

बेंगलुरु। बेंगलुरु में रहने वाला 36 साल का एक आदमी घर चलाने के लिए चोर बन गया। उसकी तीन पत्नी और 9 बच्चे हैं। परिवार के इतने अधिक लोगों का पेट भरने के लिए उसके पास कोई और चारा नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बाबाजान नाम के व्यक्ति को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 188 ग्राम सोने के गहने, 550 ग्राम चांदी के गहने और 1500 रुपए बरामद किए गए हैं। बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में चोरी का केस दर्ज किया गया था।

बाबाजान ने स्वीकार की चोरी के आठ मामलों में भागीदारी

पुलिस ने कहा कि बाबाजान की गिरफ्तारी के साथ ही हमने चोरी के आठ मामलों का हल कर लिया है। बाबाजान ने ये चोरियां की थीं। उसे परिवार चलाने में परेशानी हो रही थी। पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए वह चोर बन गया। प्रथम दृष्टया तो ऐसा ही प्रतीत होता है।

बाबाजान ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नियां बेंगलुरु, चिक्काबल्लापुरा और श्रीरंगपटना के बाहरी इलाके में अनेकल के पास शिकारीपाल्या में हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसकी तीनों पत्नियों और 9 बच्चे हैं। वह उन सभी की देखभाल कर रहा है। वह पेशेवर चोर बन गया है।"