बेंगलुरु में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को ब्लैकमेल कर 2.5 करोड़ रुपये और एक महंगी कार ऐंठी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मोहन कुमार नाम के एक शातिर बदमाश ने अमीर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके गंदे वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल करना लगा। लड़की ने प्रेमी की मांग पर उसे 2.5 करोड़ रुपए और एक महंगी कार दे दी। इसके बाद भी उसने ब्लैकमेल करना जारी रखा। बात हद से आगे बढ़ी तो लड़की ने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद आरोपी मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहन ने लड़की से शादी का वादा किया था। उसने लड़की को वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर गहने और महंगी घड़ियां भी वसूले थे। वह पिछले कई महीनों से लड़की को धमका रहा था। इसके परेशान होकर लड़की पुलिस के पास पहुंची।

बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के समय से प्रेमी को जानती थी लड़की

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़की की उम्र 20 साल है। वह अपने प्रेमी मोहन कुमार को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के समय से जानती है। दोनों अच्छे दोस्त थे। स्कूल से निकलने के बाद उनके बीच संपर्क टूट गया था। कई साल बाद दोनों फिर से मिले और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। मोहन ने लड़की से शादी का वादा किया था। दोनों कई जगह घूमने गए थे। इसी तरह की ट्रिप के दौरान मोहन ने लड़की की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। उसने लड़की को भरोसा दिलाया कि वीडियो सिर्फ उसके पास रहेगी।

प्रेमी को देने के लिए लड़की ने दादी के अकाउंट से निकाले पैसे

कुछ वीडियो मोहन ने इस तरह बनाए कि उसका अपना चेहरा छिपा रहे। बाद में उसने इन वीडियो के नाम पर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। डर के मारे लड़की ने चोरी छिपे अपनी दादी के बैंक अकाउंट से 1.25 करोड़ रुपए निकाले और मोहन को दिए। इसके बाद भी ब्लैकमेल जारी रहा तो लड़की ने कई बार करके कुछ और पैसे दिए। उसने कुल 1.32 करोड़ रुपए नगद मोहन को दिए। मोहन की मांग कम नहीं हुई। उसने लड़की को महंगी घड़ियां, गहने और लग्जरी कार खरीदकर देने के लिए विवश किया। उसने लड़की से कई बार अपने पिता के बैंक अकाउंट में पैसे डलवाए।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि यह सोच समझकर किया गया अपराध है। आरोपी ने लड़की से 2.57 करोड़ रुपए की उगाही की। इनमें से 80 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं। जब आरोपी लगातार मांग करता रहा तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 1200 फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़: 8वीं पास चला रहे अस्पताल, 70 हजार में डिग्री