बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 33 घायल हो गए। सीएम सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार शाम को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 33 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। यहां एक लाख से अधिक लोग RCB (Royal Challengers Bangalore) के आईपीएल 2025 जीतने का जश्न मनाने जुटे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने हादसे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हुए हैं। सीएम ने कहा, "विजय उत्सव के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। सरकार घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी। यह हादसा नहीं होना चाहिए था। सरकार इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है।"

Scroll to load tweet…

सिद्धारमैया ने कहा, "चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता 35 हजार लोगों की है। यहां 3 लाख लोग आ गए थे। भीड़ अधिक होने के चलते भगदड़ मची। क्रिकेट संघ और सरकार का आयोजन था। भगदड़ का बचाव नहीं किया जा सकता। महाकुंभ मेला में भी भगदड़ मची थी।"