बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल का टीचर क्लास 8 और 9 की छात्राओं के साथ गलत हरकत करता था। पुलिस ने बच्चियों के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

बेंगलुरु। बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल का फिजिकल टीचर क्लास 8 और 9 की छात्राओं के साथ गलत हरकत करता था। 55 साल के इस टीचर को 15 लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। स्कूल के हेडमास्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर यह कार्रवाई की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़कियों ने स्कूल में अपने साथ हो रही घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हेडमास्टर से शिक्षक की शिकायत की। इसके बाद हेडमास्टर ने पुलिस से संपर्क किया था। 

फरार हो गया था शिक्षक
शिक्षक को जब पता चला कि उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हो गया है तो वह फरार हो गया था। हेब्बल थाने की पुलिस ने उसे मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। टीचर द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न की शिकार 15 छात्राओं में से आठ ने पुलिस को बयान दिया है।

यह भी पढ़ें- लेस्बियन रिश्ते के चलते 2 महिलाओं पर मर्दों ने ढाया कहर, बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की छड़ें

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसे गलत तरीके से छुआ और चूमा। उसने स्कूल परिसर में छात्राओं के साथ गलत हरकत की। शुरुआती जांच में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी शिक्षक ने क्लास 8 की 10 से अधिक और क्लास 9 की पांच से अधिक छात्राओं के साथ गलत हरकत की थी। 

यह भी पढ़ें- महाठग सुकेश की LG को नई चिट्ठी, प्राइवेट पार्ट पर किसने और क्यों मारी चोट; किया जिक्र, केजरीवाल को खुला चैलेंज