राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे। लेकिन आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये बहुत ही शर्म की बात है।

Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर से किया गया। थौबल जिले से यात्रा की शुरूआत हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरी झंड़ी दिखाकर 66 दिनी इस यात्रा को आगे बढ़ाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मणिपुर नहीं आने पर पीएम मोदी पर साधा निशाना

यात्रा शुरू होने के पहले राहुल गांधी ने रविवार को लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मणिपुर के हिंसा पीड़ितों का दु:ख-दर्द पूछने नहीं आने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे। लेकिन आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये बहुत ही शर्म की बात है।

हम आपकी बात सुनने आए

मणिपुर के लोगों के जख्म पर मरहम लगाने के साथ प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम आपकी बात सुनने आए हैं, मन की बात करने नहीं आए। आपके दर्द को बांटने आया हूं। उन्होंने कहा कि 2004 से मैं राजनीति में हूं लेकिन मैं पहली बार हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां गर्वनेंस का पूरा स्ट्रक्चर बिगड़ गया है। 29 जून के बाद से मणिपुर बदल गया। कोने-कोने में नफरत फैली है।, लाखों लोगों को नुकसान हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री को उनके दु:ख सुनने की फुर्सत तक नहीं।

उन्होंने कहा कि मणिपुर से अपनी यात्रा सुनने का उद्देश्य यहां से नफरत को खत्म करना है जो बीजेपी ने यहां बोई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा इसलिए पैदल के साथ-साथ बस यात्रा का फैसला किया। जब मैं अपनी यात्रा शुरू करने जा रहा था तो सवाल उठा कि यात्रा कहां से शुरू करें? किसी ने कहा वेस्ट से करो, किसी ने ईस्ट बताया लेकिन मैंने साफ कहा कि अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू होगी, मणिपुर में बीजेपी की नफरत की राजनीति है। मैं यहां नफरत को खत्म करने आया हूं, आपसे बात करने आया हूं।

मुंह में राम बगल में छुरी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जी सBharat Jodo Nyaya Yatraमंदर में सैर करने जाते हैं, राम-राम जपते हैं लेकिन मणिपुर नहीं आते। उनके मुंह में राम और बगल में छुरी है।

न्याय यात्रा में कांग्रेसी दिग्गजों ने दिखाई एकजुटता

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेसी दिग्गजों ने एकजुटता दिखाई है। यात्रा को प्रारंभ करने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, सीनियर लीडर सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला जैसे लीडरान मौजूद रहे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 66 दिनों में 6700 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान यह यात्रा 110 जिलों से होकर गुजरेगा। मणिपुर में थौबल से 14 जनवरी से शुरू यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। राहुल अपनी यात्रा का सबसे अधिक समय यूपी को देंगे। यूपी में यात्रा 11 दिन रहेगी। इस दौरान यूपी के 20 जिलों से 1074 किलोमीटर किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा झारखंड और असम में 8-8 दिन, एमपी में 7 दिन रहेगी।

यह भी पढ़ें:

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को किया ज्वाइन