कांग्रेस की महात्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा  राजस्थान में अपने अंतिम पड़ाव पर है। लेकिन यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी शीतयुद्ध अपने चरम पर है। रविवार को दौसा के कलाखो में सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। इसी बीच दिल्ली में कमल हासन के जुड़ने की संभावना है।

जयपुर. कांग्रेस की महात्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा-Bharat Jodo Yatra राजस्थान में अपने अंतिम पड़ाव पर है। लेकिन यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी शीतयुद्ध अपने चरम पर है। रविवार को दौसा के कलाखो में सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे हो गए। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी बार-बार दुहरा चुके हैं कि उनका मार्च भय और घृणा के खिलाफ खड़ा होना था। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

https://t.co/T5z5yM4kej#BharatJodoYatrapic.twitter.com/i7ugmLgEeg

Scroll to load tweet…

इस तस्वीर को शेयर करते हुए @INCIndia से ट्वीट किया गया-BharatJodoYatra अंधेरे में उम्मीद की रोशनी बन निकल रही है। यही लक्ष्य है हमारा।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए @INCIndia से ट्वीट किया गया-कहीं छत की मुंडेर पर अभिवादन करते लोग तो कहीं टीले पर #BharatJodoYatra की राह तकती नजरें... इस यात्रा ने हर इंसान के जीवन को छुआ है और एक यकीन दिया है कि जीवन जीने का एक नज़रिया और है, जिसे प्यार और अपनापन कहते हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए @INCIndia से ट्वीट किया गया-कहीं खुशी से छलकते आंसू मिले, कहीं उम्मीदें दिखीं तो कहीं भीनी सी मुस्कान...हां, अहसास अलग हैं, लेकिन लक्ष्य सिर्फ एक-
खुशियों के लिए भारत जोड़ो
बेहतर कल के लिए भारत जोड़ो
मोहब्बत के लिए भारत जोड़ो

जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राजस्थान के नागरिक समाज के सदस्यों से मुलाकात की थी। इसमें शिक्षा का 'सांप्रदायीकरण', स्वास्थ्य का अधिकार और खाद्य सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बातचीत यहां कालाखो से शुरू हुई यात्रा के दोपहर के ब्रेक में एक दिन के ब्रेक के बाद सुबह करीब 8 बजे हुई। जैसे ही यात्रा शुरू हुई, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट पूर्व कांग्रेस प्रमुख के साथ चले। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट के गढ़ कहे जाने वाले दौसा में यात्रा में भाग लेने वालों का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। नेताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए यात्रा के पूरे मार्ग पर लोगों की कतार लगी रहीं। सचिन पायलट और उनके पिता राजेश पायलट दोनों पूर्व में दौसा से संसद के लिए चुने जा चुके हैं।

राहुल गांधी और अन्य भारत यात्रियों ने यहां अपने यात्रा शिविर स्थल पर लगे स्क्रीन पर रविवार देर शाम अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच 2022 फीफा विश्व कप फाइनल मैच भी देखा।

यात्रा को 7 सितंबर को कन्याकुमारी में शुरू किया गया था। यह आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान की यात्रा पर है। 

यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

कमल हासन भी जुड़ेंगे
भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अभिनेता कमल हासन भी पदयात्रा करेंगे। अभिनेता से नेता बनें कमल हासन ने मक्कल निधि मय्यम(MNM) पार्टी बनाई है। सुपरस्टार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। राहुल के आमंत्रण पर कमल हासन ने दिल्ली में यात्रा से जुड़ने की सहमति जताई है। MNM के प्रवक्ता मुरली अप्पास ने बताया कि उनके नेता हासन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में गांधी के नेतृत्व वाले पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। 'भारत जोड़ो यात्रा' में पूजा भट्ट, स्वरा भास्कर और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी हस्तियों की भागीदारी देखी गई है। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित अन्य कई मशहूर हस्तियों, लेखकों, सैन्य दिग्गजों की भागीदारी भी इसमें देखी गई।

यह भी पढ़ें
भारत जोड़ो यात्रा के 100 Days: 'भाई-चारे' के लिए गांधीगीरी, थारी पगड़ी सर-माथे, पढ़िए 12 बड़ी बातें
7 PHOTOS: कभी टपरी पर पी चाय, तो कभी बच्चों के सिर पर फेरा हाथ..जब जनता से आम आदमी की तरह मिले PM मोदी