साल 2025 का आज दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो विज्ञान और ज्योतिष दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं असम की आवाज कहे जाने वाले जुबीन गर्ग का शव दिल्ली पहुंचा, जहां असम के मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, जानें किन जगहों पर दिखाई देगा

आज साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना न केवल विज्ञान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी काफी माना जाता है। परंपरा के अनुसार, सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता और इसके समय कुछ विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचा सिंगर जुबीन का शव

लोकप्रिय सिंगर और असम की आवाज कहे जाने वाले जुबीन गर्ग का शव शनिवार आधी रात को सिंगापुर से एअर इंडिया की फ्लाइट के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। वहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका शव गुवाहाटी भेजा गया।

आंध्र में बारिश का कहर, पानी में बह गए चार लोग, महाराष्ट्र में पांच की मौत

उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून वापस लौटना शुरू हो गया है, लेकिन इसका असर अभी भी कई जगहों पर दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के कारण चार लोग बह गए। महाराष्ट्र के लातूर में दो दिन पहले बहे पांच लोगों के शव बरामद हुए। वहीं, सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बढ़ने से एक व्यक्ति बह गया है और उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

नई जीएसटी दरें कल से होंगी लागू

जीएसटी की नई दरें सोमवार से लागू हो जाएंगी। कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कई उत्पादों के दाम पहले ही कम कर रही हैं। सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में इससे बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: H-1B Visa: ट्रंप ने लगाया 1 लाख डॉलर फीस, बिग टेक ने एच-1बी वीजा धारकों से कहा- रविवार से पहले लौटें

तेजस्वी की सभा में पीएम मोदी की मां को गाली, बीजेपी ने शेयर किया वीडियो 

हाजीपुर में राजद नेता तेजस्वी यादव की महुआ में हुई सभा के दौरान कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहे। यह घटना बिहार अधिकार यात्रा के दौरान हुई, जहां भीड़ में कुछ लोग राजद के झंडे के साथ नारे लगा रहे थे। भाजपा विधायक लखेंदर पासवान ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।