बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना सफाई पर केजरीवाल और आतिशी पर फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया और उन्हें यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी। सचदेवा ने खुद यमुना में डुबकी लगाई।

BJP takes on AAP over Yamuna River: दिल्ली में एक बार फिर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो चुका है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी पर यमुना नदी की सफाई के फंड का बंदरबाट करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने यमुना किनारे आप नेताओं के लिए रेड कार्पेट बिछाकर, सिंहासन लगाया है। सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल को यमुना नदी में डुबकी लगाने के लिए चैलेंज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना नदी में लगायी डुबकी

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आईटीओ छठ घाट पर बड़ा मजमा लगाया है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को खुला चैलेंज करते हुए यमुना नदी में डुबकी लगाने को कहा है। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया है। वहां पर दो सिंहासन भी लगाया है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा: अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी यहां आएं और यमुना नदी में डुबकी लगाएं। बीजेपी चीफ ने स्वयं यमुना नदी में भी डुबकी लगायी और कहा कि उन्होंने यमुना मां से क्षमा मांगी है।

बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया 8500 करोड़ रुपये फंड की हेराफेरी का आरोप 

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने 2020-2021 में वादा किया था कि वह 2025 में होने वाले चुनाव के पहले यमुना जी को डुबकी लगाने योग्य बना दें। आप सरकार यमुना नदी की सफाई हर हाल में करेगी। लेकिन केजरीवाल और आतिशी ने यमुना सफाई फंड का 8500 करोड़ रुपये लूटकर खा लिया। नदी की सफाई नहीं करायी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना जी को साफ करने के नाम पर सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और वह हर वादे की तरह 2025 चुनाव से पहले यमुना जी में डुबकी लगाने का वादा भी नहीं पूरा कर पाए।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें:

दाना चक्रवात: ओडिशा-बंगाल में हाई अलर्ट, क्या होगा अगला कदम? 10 Updates