भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल के ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने पर निशाना साधा और कहा कि वो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

Operation Sindoor: भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मालवीय ने पोस्ट कर राहुल गांधी पर पाकिस्तान के पक्ष में बात करने का आरोप लगाया। कहा कि वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। मालवीय ने राहुल गांधी की तस्वीर भी शेयर की है। इसमें उन्हें आधा पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी दिखाने की कोशिश की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित मालवीय ने लिखा, "यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई नहीं दी। इस ऑपरेशन में साफ-साफ भारत का प्रभुत्व दिखा है। इसकी जगह राहुल गांधी बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने लड़ाकू विमान खो दिए। इस सवाल का जवाब पहले ही DGMO ब्रीफिंग में दिया जा चुका है।"

Scroll to load tweet…

उन्होंने लिखा, "मजे की बात यह है कि उन्होंने एक बार भी यह नहीं पूछा कि लड़ाई के दौरान कितने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए गए। इंडियन एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर बमबारी के दौरान कितने विमान अपने हैंगर में खड़े रहते हुए नष्ट हो गए। राहुल गांधी के लिए आगे क्या है? निशान-ए-पाकिस्तान?"

राहुल गांधी ने जयशंकर से पूछा- हमने कितने विमान खो दिए

बता दें कि राहुल गांधी ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के बयान का एक वीडियो X पर शेयर किया। इसके साथ ही पूछा कि भारत ने कितने विमान खो दिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह पता है।

Scroll to load tweet…