राहुल गांधी ने लोकसभा (Rahul Gandhi in Lok Sabha) में ऐसी बातें कहीं हैं, जिससे वह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस बेतुकापन का रंगमंच बन गई है। 

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को बजट को लेकर सदन में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने महाभारत में अभिमन्यु को मारने के लिए रचे गए चक्रव्यूह का खूब जिक्र किया। राहुल ने कई ऐसी बातें कहीं, जिसके लिए भाजपा नेता उनपर हमलावर हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने X पर राहुल गांधी के भाषण का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अब आधिकारिक तौर पर बेतुकापन का रंगमंच बन गई है। कांग्रेस नेता का लक्ष्य हर रोज पिछली बार से भी अधिक विचित्र बातें कहना लगता है।"

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी बोले- चक्रव्यूह हिन्दुस्तान का नेचर नहीं

राजीव चंद्रशेखर ने 1.03 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इसमें राहुल गांधी कहते हैं, "चक्रव्यूह हिन्दुस्तान का नेचर नहीं है। हिन्दुस्तान का नेचर अलग है। हिन्दुस्तान के नेचर के बारे में अब मैं आपको बताना चाहता हूं। हर धर्म में चक्रव्यूह के खिलाफ फॉर्मेशन होता है। हिंदू धर्म में चक्रव्यूह का उलटा क्या होता है जानते हो आप? मैं बताता हूं शिव की बारात होती है।"

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के भाषण पर उठा सवाल-क्या कांग्रेस में दलित-OBC पदाधिकारी हैं कम?

राहुल गांधी ने कहा, "शिव की बारात में कोई भी आ सकता है। किसी भी धर्म का कोई भी व्यक्ति आ सकता है, नाच सकता है, गा सकता है, अपना सपना देख सकता है। सिख धर्म में सेवा करने से किसी को नहीं रोका जाता। लंगर से किसी को बाहर नहीं फेंका जाता। इस्लाम में कोई भी मस्जिद में आ सकता है। कोई भी चर्च में जा सकता है। मगर इनके चक्रव्यूह में सिर्फ 6 लोग हैं। तो ये लड़ाई शिव की बारात और चक्रव्यूह के बीच में है। हम चक्रव्यूह तोड़ते हैं।"

यह भी पढ़ें- चक्रव्यूह से लेकर शिव की बारात तक...लोकसभा में राहुल गांधी के टॉप 10 कोट्स