मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद के बेटे आयुष के साले आदर्श ने कहा है कि आयुष ने खुद ही अपने ऊपर गोली चलवाई। इससे पहले सांसद का कहना था कि मेरे बेटे ने गोली चलाते हुए किसी को नहीं देखा।आयुष के साले आदर्श ने ही ये पूरी साजिश रची थी। उसने ही गोली चलाई थी। रात करीब 1.30 बजे पूरी प्लानिंग की गई। इसके पीछे किसी तीसरे को फंसाने की मंशा थी। आयुष अपनी पत्नी से अलग रहते थे। 

लखनऊ. भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब उनका 30 साल का बेटा आयुष लखनऊ के मड़ियाव इलाके में था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली से घायल आयुष को तुरन्त ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद पर गोली चलवाने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद के बेटे आयुष के साले आदर्श ने कहा है कि आयुष ने खुद ही अपने ऊपर गोली चलवाई। इससे पहले सांसद का कहना था कि मेरे बेटे ने गोली चलाते हुए किसी को नहीं देखा। आयुष के साले आदर्श ने ही ये पूरी साजिश रची थी। उसने ही गोली चलाई थी। रात करीब 1.30 बजे पूरी प्लानिंग की गई। इसके पीछे किसी तीसरे को फंसाने की मंशा थी। आयुष अपनी पत्नी से अलग रहते थे। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साला आदर्श कह रहा है कि चार पांच लोगों को फंसाने की प्लानिंग थी। मैं जीजा के कहने पर ही उन्हें आगे से गोली मारी।

आयुष के सीने में गोली लगी थी

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती आयुष को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। डीसीपी नॉर्थ ने बताया, सांसद के बेटे आयुष को सीने में गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। हालत अभी स्थिर है। मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। 

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…