दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, भाजपा ने मनोज तिवारी के डांस का कैंपेन में इस्तेमाल करने को लेकर आप के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। इसके अलावा भाजपा ने 500 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भी भेजा है। 

<br/>नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, भाजपा ने मनोज तिवारी के डांस का कैंपेन में इस्तेमाल करने को लेकर आप के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। इसके अलावा भाजपा ने 500 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भी भेजा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। यह एडिट किया गया था। इसमें मनोज तिवारी डांस करते नजर आ रहे थे, बैकग्राउंड में लगे रहो केजरीवाल गाना बचता सुनाई दे रहा है। 

"

आप को वीडियो का इस्तेमाल करने की इजाजत किसने दी- तिवारी<br/>वीडियो के वायरल होने के बाद मनोज तिवारी ने पूछा, आम आदमी पार्टी को इस वीडियो का इस्तेमाल करने की अनुमति किसने दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष तिवारी ने कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। उन्होंने कहा, हमने इस बारे में चुनाव आयोग से शिकायत की है। साथ ही 500 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भी भेजा है।