तेलंगाना के सिकंदराबाद की एक महिला की शादी ग्रेटर नोएडा में एक शख्स से हुई थी। शादी की रात, उसने पेट में दर्द की शिकायत की और उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसके पति को बताया कि वह सात महीने की गर्भवती है।

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक दूल्हे को दुल्हन ने ऐसा सरप्राइज दिया कि वह हैरत में पड़ गया। जिसने भी यह कहानी सुनी वह हैरान रह गया कि ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल, दूल्हा विवाह के अगले दिन ही एक बच्ची का बाप बन गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रेटर नोएडा में रहने वाले इस लड़के की शादी तेलंगाना के सिकंदराबाद की लड़की से हुई थी। शादी की रात दुल्हन ने कहा कि उसे पेट दर्द हो रहा है। इसके बाद जल्दी-जल्दी शादी की रश्में पूरी की गईं और लड़की को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया।

डॉक्टर ने कहा- सात महीने की गर्भवती है दुल्हन

शादी के जोड़े में हॉस्पिटल आई दुल्हन को देख डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने आनन-आफन में दुल्हन के स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद चौंकने की बारी दूल्हा की थी। डॉक्टर ने दूल्हा से कहा कि दुल्हन सात महीने की गर्भवती है। उसे बच्चा होने वाला है। यह सुनते ही दूल्हा के होश उड़ गए। परिजन भी अपने साथ इतना बड़ा छल हुआ जानकर अचरज में पड़ गए।

महिला ने दिया बच्ची को जन्म

अगले दिन महिला ने हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया। महिला के परिजनों को पता था कि वह गर्भवती है, लेकिन उन्होंने दूल्हा और उसके घरवालों से यह बात छिपाई थी। विवाह 26 जून को हुआ था। दूल्हे के परिजनों को कहा गया था कि लड़की के पेट में पत्थर था। इसे निकालने के लिए हाल ही में सर्जरी हुई है, जिसके चलते पेट फूला हुआ है। 

दोनों परिवार ने पुलिस में नहीं की शिकायत

बच्ची के जन्म के बाद दोनों परिवार ने आपस में समझौता कर पुलिस में शिकायत नहीं करने का फैसला किया। दूल्हा और उसके घर के लोगों ने दुल्हन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। लड़की के परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी गई। वे सिकंदराबाद से नोएडा आए और दूल्हन और उसकी बेटी को अपने साथ ले गए। दनकौर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी। किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।