अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एनसीबी मुंबई ने पिठानी को ड्रग केस में अरेस्ट किया था। पिठानी को एनसीबी ने हैदराबाद में गिरफ्तार किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन है सिद्धार्थ पिठानी

सिद्धार्थ पिठानी सुशांत सिंह राजपूत का मित्र रहा है। वह अभिनेता का क्रिएटिव मैनेजर और फ्लैटमेट भी रहा। सुशांत ने उसे 2018 में हायर किया था।

सुशांत केस में पुलिस ने की थी पूछताछ 

सिद्धार्थ पिठानी से मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह की मौत के बाद सबसे पहले पूछताछ की थी। वह पहला व्यक्ति था जो सुशांत के कथित आत्महत्या के बाद कमरे में पहुंचा था। पुलिस के अनुसार उसने सबसे पहले देखा कि सुशांत सिंह अपने कमरे में लटक रहे हैं। हालांकि, बाद में सिद्धार्थ ने अपना इंस्टाग्राम अकांउट तक डिलीट कर दिया था। 

ड्रग केस में पुलिस ने किया है अरेस्ट

एनसीबी ने सिद्धार्थ को ड्रग केस में अरेस्ट किया है। अभिनेता सुशांत सिंह के ड्रग लेने के मामले में पुलिस को यकीन है कि सिद्धार्थ उसे ड्रग पहुंचाता था।