दिसंबर में भी बीएसएफ के जवानों ने आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अल्लाह माई दे कोठे पोस्ट पर एक महिला पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया था।

जम्मू. जम्मू के अरनिया सेक्टर (Arnia sector) में BSF को बड़ी कामयाबी मिली है। इंटरनेशनल बॉर्डर (international border ) के पास BSF के जवानों (BSF troops) ने गलत तरीके से देश में घुसे एक घुसपैठिए को मार गिराया है। बीएसएफ ने इसकी जानकारी दी। दरअसल, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया सेक्टर की भूलेचक पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के अनुसार, घुसपैठिये को मार गिराने से पहले सेना के जवानों ने उसे कई बार चेतावनी भी दी परंतु जब वह पीछे नहीं हटा। जिसके बाद जवानों ने गोली चलकार उसे वहीं ढेर कर दिया। BSF के अनुसार धुंध में सीमा पार से एक अज्ञात व्यक्ति को भारतीय सीमा की ओर बढ़ते हुए देखा गया। भारतीय सीमा के नजदीक पहुंचने लगा, उसे चेतावनी दी गई। चेतावनी के बाद भी वह नहीं माना। उसे वापस लौटने के लिए कहा गया लेकिन वो नहीं माना जिसके बाद जवानों ने गोली चला दी। 

शनिवार को मारा गया था एक आंतकवादी
बता दें कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को सेना ने बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया था। मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था। उसकी शिनाख्त मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई थी। सेना ने पाकिस्तानी थल सेना से हॉटलाइन पर संपर्क कर मारे गए आतंकी का शव वापस ले जाने को कहा गया है। उसके पास से एक एके 47 राइफल, सात ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए गए थे।

इसे भी पढ़ें- Omicron: दक्षिण अफ्रीका से टला खतरा; कर्फ्यू हटाया गया; जानिए नए साल में अपने देश में कहां-क्या स्थिति
ओमिक्रोन को लेकर WHO ने किया अलर्ट, दुनियाभर में एक हफ्ते में 11% केस बढ़े, भारत में तीसरी लहर का खतरा
Omicron : अमेरिका में बच्चों में तेज हुआ संक्रमण, भारत में 15-18 साल वालों के वैक्सीनेशन से पहले बढ़ी चिंता