पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर चीनी नागरिकों को वीज़ा दिलाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप। CBI ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की, जिसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप शामिल हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पैसे लेकर चीनी नागरिकों को देश का वीजा दिलाने के आरोप से जुड़ी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने पिता पी. चिदंबरम के केंद्रीय मंत्री रहते हुए कुछ चीनी नागरिकों को भारतीय वीजा दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप कार्ति चिदंबरम पर है। इस मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को नया आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें कार्ति और अन्य पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की जांच कर रही CBI ने FIR दर्ज होने के 2 साल बाद चार्जशीट दाखिल की है।

रिश्वत मामले की पृष्ठभूमि क्या है?
पंजाब की टीएसपीएल कंपनी ने 2011 में एक चीनी कंपनी को थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का ठेका दिया था। इस कंपनी के कर्मचारियों को भारत आने के लिए वीजा की ज़रूरत थी। आरोप है कि कार्ति चिदंबरम ने यह वीजा दिलाने के लिए रिश्वत ली थी।