अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह जारी आदेशों के तहत देश भर में सैकड़ों जूनियर कर्ल्क, सीनियर कर्ल्क और इंसपेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया।

नई दिल्ली (New Delhi). सीबीआई को चुस्त-दुरूस्त बनाने के प्रयासों के तहत एजेंसी के 300 से ज्यादा निचले स्तर के ऐसे कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है जिन्हें 10 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह जारी आदेशों के तहत देश भर में सैकड़ों जूनियर कर्ल्क, सीनियर कर्ल्क और इंसपेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सालाना रोटेशन पर कायम रहने के लिए कहा
एजेंसी में स्वीकृत पदों की संख्या 7,000 से अधिक है। संयुक्त निदेशक (प्रशासन) ए. के. भटनागर ने 21 अगस्त, 2019 को विभिन्न इकाइयों के प्रमुखों को कहा था कि वे अपने अधीन उन कर्मचारियों की सूची तैयार करें जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात हैं। लेटर में, भटनागर ने अधिकारियों से ‘‘सालाना रोटेशन’’ की ट्रांस्फर नीति पर कायम रहने का आग्रह किया था क्योंकि कर्मचारियों के एक स्थान पर ही होने से एजेंसी में अनुशासन के मुद्दे पैदा होते हैं। उसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को नई तैनाती के तीन ऑप्शन पेश करने को कहा गया था। उन्हें 10 सितंबर तक आंकड़े पेश करने को भी कहा गया था।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]