केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार हर घर तक पीने का साफ पानी पहुंचाने के काम को धीमा कर दिया है। कांग्रेस सरकार लोगों को पीने के साफ पानी के अधिकार से वंचित कर रही है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू किए गए जल जीवन मिशन योजना के तहत हुए काम की जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना से तीन साल में 11 करोड़ परिवारों तक पीने का साफ पानी पहुंचाया गया है। दूसरी ओर कांग्रेस 65 साल सरकार में रही। इसके शासनकाल में सिर्फ 3.7 करोड़ घरों तक ही नल का जल पहुंच सका।

Scroll to load tweet…

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने धीमा किया नल का जल पहुंचाने का काम
कांग्रेस ने कर्नाटक में पीने के लिए नल का जल पहुंचाने के लिए हो रहे काम को धीमा कर दिया। राहुल गांधी की पार्टी राज्य के लोगों को साफ पानी देने की योजना का काम रोक रही है। कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी तब 2020-21 में 18.7 लाख घरों और 2021-22 में 20.56 लाख घरों तक नल का जल पहुंचाया गया।

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 2022-23 में सिर्फ 7.1 लाख नए घरों में पीने का पानी पहुंचाया गया है। कांग्रेस की सरकार लोगों को पीने के साफ पानी के अधिकार से वंचित कर रही है। यह लोगों को इंतजार करने और कष्ट भुगतने के लिए विवश कर रही है।