दिल्ली में शनिवार रात अपने दो साल के बच्चे को गोद में उठाकर घर लौट रही एक महिला पर चेन स्नेचर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना का दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। 

दिल्ली. राजधानी में लूट और मर्डर का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार रात मार्केट से शॉपिंग करके अपने 2 साल के बच्चे को गोद में लेकर घर लौट रही महिला पर एक चेन स्नेचर ने चाकू से हमला कर दिया। महिला के विरोध करने पर लुटेरे ने उसकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला...
मृतका सिमरन कौर को शालीमार बाग स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 25 वर्षीय सिमरन की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। वो अपने 2 साल के बच्चे के साथ आदर्श नगर स्थित मायके आई हुई थी। उसकी ससुराल पंजाब के पटियाला में है।

Scroll to load tweet…