चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसके लिए बधाई दी है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बेईमानी हुई है।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर मेयर चुने गए। इससे विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को झटका लगा है। उन्होंने आप-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेयर चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "मेयर चुनाव जीतने के लिए चंडीगढ़ भाजपा को बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेशों में रिकॉर्ड विकास हुआ है। INDI अलायंस ने अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी और फिर भी भाजपा से हार गया। यह दर्शाता है कि न तो उनका अंकगणित काम कर रहा है और न ही उनकी केमिस्ट्री काम कर रही है।"

Scroll to load tweet…

मनोज सोनकर को मिले 16 वोट

मंगलवार को मेयर चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस दौरान कुल 36 वोट डाले गए। इनमें से 16 वोट मनोज सोनकर को मिले। इसमें पदेन सदस्य किरण खेर का वोट भी शामिल था। 8 वोट अवैध घोषित हुए। INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को 12 वोट मिले। 8 वोटों को अवैध घोषित किए जाने को लेकर सदन में हंगामा मच गया।

आम आदमी पार्टी (आप) ने 8 वोटों को अवैध घोषित किए जाने को गलत बताया है। आप ने कहा है कि वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट जाएगी। बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव को INDIA ब्लॉक के लिए लिटमस टेस्ट माना जाता था। कांग्रेस और आप ने पिछले आठ वर्षों से मेयर पद पर भाजपा की पकड़ को चुनौती देने के लिए गठबंधन बनाया था। AAP ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार खड़ा किया, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवारों ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा।

यह भी पढ़ें- सतनाम सिंह संधू को राष्ट्रपति ने किया राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने जताई खुशी

अरविंद केजरीवाल ने कहा- हो गई बेईमानी

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत को आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेईमानी बताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी डायरी में नोट किए महात्मा गांधी की खास बातें, आप भी पढ़ें