Blood Moon: रविवार रात आसमान पर एक दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिला। भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोगों ने खुली आंखों से साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण देखा।

Chandra Grahan 2025: रविवार रात देशभर के लोगों ने एक अद्भुत खगोलीय नजारा देखा। साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण रात 9:58 बजे शुरू हुआ और करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चला। इस दौरान चांद का रंग हो जाता है, जिसे लोग ब्लड मून के नाम से जानते हैं। ग्रहण का यह अद्भुत दृश्य भारत के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। तमिलनाडु से इसकी शुरुआत हुई और देश के अलग-अलग राज्यों में लोग खुले आसमान के नीचे इस दृश्य के गवाह बने। आइए आपको दिखाते हैं चंद्रग्रहण की खास तस्वीरें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देशभर से पूर्ण चंद्रग्रहण साफ दिखाई दिया

करीब 82 मिनट बाद रात 12:22 बजे पृथ्वी की छाया चांद से हट गई और चंद्रमा फिर से अपनी सफेद चमक में लौट आया। यह मौका ज्यादा खास इसलिए भी रहा क्योंकि 27 जुलाई 2018 के बाद पहली बार देशभर से पूर्ण चंद्रग्रहण साफ दिखाई दिया था।

क्यों लगता है चंद्रग्रहण?

वैज्ञानिकों के अनुसार, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता, तब चंद्रग्रहण होता है। यह घटना केवल पूर्णिमा के दिन ही संभव है, क्योंकि उस समय सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में होते हैं। इस बार चांद का रंग लाल दिखने की वजह यह रही कि पृथ्वी के वायुमंडल से होकर सूर्य की कुछ लाल किरणें चांद तक पहुंचीं और परावर्तित होकर ब्लड मून का नजारा पेश कर गईं।