सीएए एवं एनआरसी विरोधी एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को यहां रविवार को हिरासत में ले लिया गया। दलित नेता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर एक सभा को संबोधित करने के लिए शहर में थे। 

हैदराबाद. सीएए एवं एनआरसी विरोधी एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को यहां रविवार को हिरासत में ले लिया गया। दलित नेता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर एक सभा को संबोधित करने के लिए शहर में थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई थी।

इससे पहले आजाद को सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान लोगों को कथित रूप से भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कुछ ही दिन पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। आजाद पिछले कई दिनों से लगातार नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से आजाद सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के निशाने में भी रहे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)