चंद्रयान-2 मिशन को लेकर पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किए गए मजाक पर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ( DRDO) ने जवाब दिया है। DRDO चीफ जी सतीश ने कहा कि वे मिशन की गंभीरता को नहीं समझ सकते। 

नई दिल्ली. चंद्रयान-2 मिशन को लेकर पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किए गए मजाक पर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ( DRDO) ने जवाब दिया है। DRDO चीफ जी सतीश ने कहा कि वे मिशन की गंभीरता को नहीं समझ सकते। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सतीश ने कहा कि चंद्रयान मिशन काफी जटिल मिशन है। इस तरीके के मिशन की गंभीरता को वही लोग समझ सकते हैं, जिन्होंने कभी ऐसा मिशन किया हो। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने कभी इस तरह का कुछ नहीं किया हो, मुझे नहीं लगता कि वे इस मिशन की सराहना कर सकते हैं, या इसका महत्व समझ सकते हैं। 

वीडियो: DRDO ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब

"

रेड्डी ने की पीएम मोदी की तारीफ<br/>रेड्डी ने मोदी द्वारा इसरो चीफ के सिवन को गले लगाने और वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह इसरो के वैज्ञानिकों के उत्साह में वृद्धि के लिए काफी अहम है। 

चंद्रयान मिशन पर ट्वीट कर घिरे थे फवाद चौधरी<br/>इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर फवाद चौधरी ने दो ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा था, "सो जा भाई, मून की जगह मुंबई में उतर गया खिलौना।" हालांकि, इस ट्वीट को लेकर भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी यूजर्स ने चौधरी की क्लास लगाई थी।