चेन्नई के एक सरकारी शेल्टर होम में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपी शेल्टर होम का ही सुरक्षा गार्ड था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Chennai Government Shelter: चेन्नई में एक सरकारी शेल्टर होम में 13 साल की लड़की के साथ रेप किया गया। दरिंदे ने बच्ची का पैर भी तोड़ दिया। आरोपी शेल्टर होम में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। पीड़िता ने उसकी पहचान की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना के चेन्नई के तांबरम की है। आरोपी 7 साल से शेल्टर होम के सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था। बच्ची 8वीं क्लास की छात्रा है। उसे एक सप्ताह पहले ही शेल्टर होम में रखा गया था। रविवार को परिसर में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। उसने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने पैर तोड़ दिया।

बच्ची की चीख सुनकर पहुंची शेल्टर होम में रहने वाली दूसरी लड़कियां

बच्ची की चीख सुनकर शेल्टर होम में रहने वाली दूसरी लड़कियां पहुंचीं। उसे पहले क्रोमपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके पैर में फ्रैक्चर है। बाद में उसे आगे के इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।

पुलिस ने 37 साल के मैथ्यू को किया गिरफ्तार

चितलापक्कम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज की जांच और यह ध्यान में रखने के बाद कि शेल्टर होम की ऊंची दीवार के कारण बाहरी आदमी का आना मुश्किल है पुलिस का शक उसके कर्मचारियों पर गया। बाद में लड़की हमलावर की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने 37 साल के मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद समाज कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री गीता जीवन ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को रखने वाले सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित शेल्टर होम में महिला सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। चौबीसों घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महिला सुरक्षाकर्मी को रात में आश्रय गृह में रहने के लिए कहा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि घटना के समय वार्डन छुट्टी पर थी। उस समय केवल रसोइया ही मौजूद था। बच्ची सुबह पढ़ने के लिए नीचे आई थी। जब गार्ड आया तो रसोइया वहां से चला गया था।