प्रधानमंत्री ने भी अपने संबोधन में प्रभु येसु के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। आयोजन को ईसाई समाज के प्रबुद्ध जनों ने सराहा। 

Christmas at PM Modi residence: क्रिसमस पर पूरी दुनिया में आयोजन किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को अपने आवास पर क्रिसमस समारोह का आयोजन किया। नई दिल्ली स्थित पीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ईसाई समुदाय के लोगों ने शिरकत किया। क्रिसमस प्रोग्राम में कई प्रस्तुतियां हुई। प्रधानमंत्री ने भी अपने संबोधन में प्रभु येसु के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। आयोजन को ईसाई समाज के प्रबुद्ध जनों ने सराहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री के आवास पर आयोजित क्रिसमस त्योहार के सेलिब्रेशन की तस्वीरों को स्वयं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने दुनिया भर के ईसाइयों को शुभकामनाएं दी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के साथ अपनी मुलाकात के अवसर को याद किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए सबसे अविस्मरणीय था। उन्होंने कहा कि क्रिसमस के दौरान उनके आवास पर ईसाइयों के आने से उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह के संदेश और उनके द्वारा सिखाए गए मूल्यों पर हमेशा अमल किया जा सकता है। पीएम मोदी के इस पहल की ईसाई समुदाय की प्रॉमिनेंट पर्सनालिटीज ने प्रशंसा की है।

देश में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। रविवार की आधी रात से ही देश-दुनिया के सभी गिरजाघर व ईसाई कॉलोनियां गुलजार थीं। देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई,चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू में भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईसाई पूजा स्थलों, चर्चों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया। इससे पहले लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। दिल्ली के कैथेड्रल कैथोलिक चर्च में आधी रात को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं बेंगलुरू के सेंट फ्रांसिस जेवियर कैथेड्रल चर्च में भी आधी रात की प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

क्रिसमस का त्योहार प्रभु ईसा मसीह के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। इस दौरान ईसाई धर्म को मानने वाले कैरोल गाते हैं, क्रिसमस लाइट्स लगाते हैं, क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है। 25 दिसंबर को लोग इकट्ठा होकर ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशियां मनाते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मिमिक्री कांड का फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया जिक्र, ट्रेनी अफसरों से बोले-अभी भी अपमान सहना पड़ता है लेकिन…