MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • 54 रुपए बढ़ जाएगी एक सिगरेट की कीमत? जानिए क्यों सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

54 रुपए बढ़ जाएगी एक सिगरेट की कीमत? जानिए क्यों सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Cigarette Price Hike News: सिगरेट पीना अब और महंगा हो सकता है। नए एक्साइज बिल के तहत तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ेगा, जिससे सिगरेट की कीमत चार गुना तक बढ़ सकती है। इस पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस चल रही है। जानिए एक सिगरेट कितने रुपए का हो जाएगा? 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Dec 28 2025, 04:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
सिगरेट पीने वालों को लग सकता है झटका
Image Credit : Getty

सिगरेट पीने वालों को लग सकता है झटका

केंद्र सरकार के नए प्रस्तावित कानून के बाद सिगरेट की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। सरकारी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो सिगरेट अभी करीब 18 रुपए में मिल रही है, उसकी कीमत जल्द ही 72 रुपए तक पहुंच सकती है। इस फैसले का मकसद तंबाकू की खपत कम करना और लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
सिगरेट क्यों महंगी हो रही है?
Image Credit : Getty

सिगरेट क्यों महंगी हो रही है?

संसद ने Central Excise (Amendment) Bill, 2025 को मंजूरी दे दी है। राज्यसभा से पास होकर यह बिल लोकसभा को लौटा है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस बिल को पेश किया, जिसमें सिगरेट समेत सभी तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी और सेस में भारी बढ़ोतरी का प्रावधान है। सरकार का मानना है कि कीमतें बढ़ने से युवा और छात्र वर्ग सिगरेट से दूरी बनाएगा, धूम्रपान छोड़ने वालों की संख्या बढ़ेगी और सेहत पर होने वाला खर्च कम होगा।

Related Articles

Related image1
Midnight Snacking: सिगरेट-शराब नहीं… असली खतरा ये आदत है, जो हर दिन कर रही शरीर खराब
Related image2
तंबाकू पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी: संसद के इस बड़े फैसले के पीछे असली वजह क्या है?
37
सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी कितनी?
Image Credit : Getty

सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी कितनी?

मौजूदा कानून (Central Excise Act, 1944) के तहत सिगरेट पर ड्यूटी 200 से 735 रुपए प्रति 1000 स्टिक थी। लेकिन नए संशोधन में इसे बढ़ाकर 2,700 से 11,000 रुपए प्रति 1000 सिगरेट करने का प्रस्ताव है। यही वजह है कि खुदरा कीमतें चार गुना तक बढ़ सकती हैं।

47
सिर्फ सिगरेट नहीं, इन तंबाकू प्रोडक्ट्स पर भी मार
Image Credit : Getty

सिर्फ सिगरेट नहीं, इन तंबाकू प्रोडक्ट्स पर भी मार

नया बिल सिर्फ सिगरेट तक सीमित नहीं है। अन्य तंबाकू उत्पादों पर भी भारी टैक्स लगेगा। इनमें च्युइंग तंबाकू पर 25% से बढ़कर 100%, हुक्का तंबाकू पर 25% से बढ़कर 40%, पाइप और सिगरेट स्मोकिंग मिक्सचर पर 60% से बढ़कर 325% हो जाएगा। जर्दा, सुगंधित तंबाकू और सिगार भी दायरे में आएंगे।

57
सिगरेट की कीमत बढ़ने पर सोशल मीडिया का रिएक्शन
Image Credit : Getty

सिगरेट की कीमत बढ़ने पर सोशल मीडिया का रिएक्शन

जैसे ही सिगरेट महंगी होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। एक Reddit यूजर ने लिखा, 'मैं खुद स्मोकर हूं, लेकिन मुझे यह फैसला पसंद आया। उम्मीद है इससे भारत में खासकर छात्र और युवा सिगरेट छोड़ेंगे। शायद मैं भी छोड़ पाऊं।' वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। दिल्ली की खराब हवा का जिक्र करते हुए एक यूजर बोला, टमुझे क्या, मैं तो दिल्ली की हवा में जी लेता हूं, वो भी बिल्कुल फ्री।' कुछ लोगों का मानना है कि ‘अब हर हाथ में vape दिखेगा।’

67
सिगरेट की कीमत बढ़ने से कुछ यूजर्स चिंतित
Image Credit : Getty

सिगरेट की कीमत बढ़ने से कुछ यूजर्स चिंतित

जहां कुछ लोग इसे हेल्थ के लिए अच्छा कदम मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने चिंता भी जताई। एक कमेंट में लिखा गया कि 'इतनी कीमतें बढ़ने से नकली और अवैध सिगरेट का धंधा बढ़ेगा, जिससे और ज्यादा स्वास्थ्य जोखिम होंगे।' एक अन्य यूजर ने तो सीधा सुझाव दे डाला है कि 'सिगरेट और शराब पर पूरी तरह बैन लगा देना चाहिए।' सोशल मीडिया पर मजाक के साथ-साथ शेयर बाजार का एंगल भी दिखा। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अब सिगरेट स्टॉक खरीदने का टाइम आ गया है’

77
क्या लोग सच में सिगरेट छोड़ेंगे?
Image Credit : Getty

क्या लोग सच में सिगरेट छोड़ेंगे?

विशेषज्ञ मानते हैं कि कीमत बढ़ाना धूम्रपान कम करने का असरदार तरीका हो सकता है, लेकिन यह अकेला समाधान नहीं है। जागरूकता, नशामुक्ति कार्यक्रम और सख्त निगरानी, इन सबकी भी जरूरत होगी, ताकि लोग सिगरेट छोड़ें, न कि अवैध विकल्प अपनाएं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
वायरल खबरें
व्यापार समाचार
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
329 & 387
AUSAUS
429
Day 4
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कांग्रेस से मतभेद फिर भी ध्रुव राठी ने किया समर्थन! 1 नवंबर को लेकर जनता से कर दी बड़ी अपील
Recommended image2
समंदर में भारत का नया बाहुबली! INS विक्रांत पर उतरा राफेल, पहली कोशिश में ही रचा इतिहास
Recommended image3
UP UCC: 2027 में BJP की वापसी हुई तो यूपी में लागू होगी समान नागरिक संहिता! अमित शाह का बड़ा ऐलान
Recommended image4
MBA करने लंदन गई छात्रा का पुणे के फ्लैट में मिला शव? पिता ने खंगाला बैंक अकाउंट तो उड़े होश
Recommended image5
Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Related Stories
Recommended image1
Midnight Snacking: सिगरेट-शराब नहीं… असली खतरा ये आदत है, जो हर दिन कर रही शरीर खराब
Recommended image2
तंबाकू पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी: संसद के इस बड़े फैसले के पीछे असली वजह क्या है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved