कल्याण सिंह को 4 जुलाई को पेट में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सिर्फ एक बार सुधार हुआ था, चार दिन पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी तबसे वो हॉस्पिटल में ही हैं। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें डायलिसिस किया जा रहा है। उनकी देखरेख कर रहे डॉक्टरों के अनुसार इनकी किडनी में इन्फेक्शन बढ़ गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना गोरखपुर का दौरा रद्द कर दिया है। शनिवार को को क्लायण सिंह को देखने पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। यूरिन से जुड़ी समस्याएं भी आ रही हैं। हम लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 जुलाई आईसीयू में भर्ती हैं पूर्व सीएम
बता दें कि सबसे पहले कल्याण सिंह को 4 जुलाई को पेट में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सिर्फ एक बार सुधार हुआ था, चार दिन पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिसके बाद से वह लाइफ सपोर्ट पर हैं।

पीएम मोदी ने फोन कर जाना था हाल
इस दौरान पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे।