MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • कांग्रेस के ब्लैक प्रोटेस्ट को TMC का भी साथ: ममता की पार्टी पहली बार दिखी समर्थन में, KCR के सांसदों के साथ उद्धव गुट के MP भी ब्लैक शर्ट में पहुंचे

कांग्रेस के ब्लैक प्रोटेस्ट को TMC का भी साथ: ममता की पार्टी पहली बार दिखी समर्थन में, KCR के सांसदों के साथ उद्धव गुट के MP भी ब्लैक शर्ट में पहुंचे

Rahul Gandhi disqualifcation: राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित करने के बाद पूरे देश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। टीएमसी के सांसद भी कांग्रेस के नेतृत्व में हुई रणनीतिक मीटिंग में शामिल होने के साथसाथ ब्लैक प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया।

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Mar 27 2023, 04:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : PTI

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुई कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला था। सोमवार को विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के ब्लैक प्रोटेस्ट में शामिल हुए। सबसे आश्चर्यजनक रूप से टीएमसी के सांसद भी कांग्रेस के नेतृत्व में हुई रणनीतिक मीटिंग में शामिल होने के साथसाथ ब्लैक प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया। दरअसल, टीएमसी का कांग्रेस की मीटिंग में शामिल होना एक बड़ा राजनीतिक संकेत है क्योंकि बीते दिनों ही ममता बनर्जी ने यह साफ किया था कि वह बीजेपी और कांग्रेस से समान दूरी बनाकर रहेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : PTI

तृणमूल कांग्रेस के प्रसून बनर्जी और जवाहर सरकार सोमवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में रणनीति बैठक में शामिल हुए। तृणमूल ने जोर देकर कहा कि उसका समर्थन राहुल गांधी के विरोध तक ही सीमित था क्योंकि उसका मानना था कि विपक्ष को इस पर एकजुट होना चाहिए। जवाहर सरकार ने कहा कि हम हर विरोध में रहे हैं और पहले दिन भी वाकआउट किए थे। एक साथ आना सिंबॉलिक है क्योंकि अलोकतांत्रिक हमलों के खिलाफ एकजुटता विशेष रूप से होना चाहिए।

36
Image Credit : PTI

तृणमूल के कदम पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत करती है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इसका समर्थन किया। इसलिए मैंने कल सभी को धन्यवाद दिया और मैं आज भी उन्हें धन्यवाद देता हूं। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए और लोगों की रक्षा के लिए आगे आने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत करते हैं। हम उन लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जो हमारा समर्थन करते हैं।

46
Image Credit : PTI

कांग्रेस के प्रोटेस्ट मार्च और मीटिंग में विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई। 17 विपक्षी दल इस विरोध में शामिल हुए। मीटिंग में शामिल होने वालों में कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी, जेडीयू, बीआरएस, सीपीएम, आरजेडी, एनसीपी, सीपीआई, आईयूएमएल, एमडीएमके, केसी, टीएमसी, आरएसपी, आप, जम्मू-कश्मीर एनसी और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख रहे।

56
Image Credit : PTI

राहुल गांधी की अयोग्यता पर विरोध के निशान के रूप में कांग्रेस सांसदों ने काली शर्ट पहनी थी। तेलंगाना में कांग्रेस की प्रतिद्वंद्वी के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) भी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के साथ काली शर्ट विरोध में शामिल हुई। हालांकि, माफी की मांग को लेकर भाजपा पर राहुल गांधी के "सावरकर नहीं" तंज कसने के बाद उद्धव ठाकरे ने रविवार को उन्हें चेतावनी दी थी कि विनायक सावरकर को नीचा दिखाने से विपक्षी गठबंधन में दरार पैदा होगी।

66
Image Credit : PTI

तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ तृणमूल के असहज रिश्ते हैं। यहां वामपंथियों के साथ कांग्रेस विपक्ष का हिस्सा है। पार्टी ने शुरू में 2019 के मानहानि मामले में राहुल गांधी की अयोग्यता पर एक सोची-समझी चुप्पी बनाए रखी थी। पार्टी ने अतीत में कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी रणनीति बैठकों को छोड़ दिया है। हालांकि, तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया। ममता बनर्जी ने कहा था कि पीएम मोदी के नए भारत में, विपक्षी नेता भाजपा का मुख्य लक्ष्य बन गए हैं। जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है, विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। आज, हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है। बनर्जी ने इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस-वाम गठबंधन पर भाजपा के साथ 'अनैतिक गठबंधन' में होने का आरोप लगाया था। यही नहीं उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए किसी भी साझेदारी से इनकार किया था।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
मल्लिकार्जुन खड़गे
राहुल गांधी
ममता बनर्जी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन को लेकर सरकार चौतरफा घिरी, नड्डा की बैठक के बाद CJP-AAP ने मांगा जवाब
Recommended image2
Raksha Bandhan Special: मायावती ने 6 KM पैदल चलकर कैसे बचाई छोटे भाई की जान?
Recommended image3
25 सेकंड, 12 गोलियां! CCTV में कैद अंकित बालियान की हत्या, क्या गोगी गैंग के हैं ये 2 शूटर?
Recommended image4
Nepal Flood: अब तक 472 मौतें, 1,500+ लापता, बैरियर झील में बढ़ रहा पानी! नई तबाही का खतरा
Recommended image5
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर मोदी-शाह ने दी शुभकामनाएं, इन राज्यों में बहनों के लिए हुए बड़े ऐलान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved