पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने टिकट लौटा दिया है। उनके पास चुनाव लड़ने के लिए जरूरी पैसे नहीं थे। उन्होंने पार्टी से फंड की मांग की, लेकिन पार्टी ने देने से इनकार कर दिया। 

नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। टिकट मिलने के बाद सुचरिता के सामने चुनाव प्रचार अभियान चलाने की चुनौती थी। इसके लिए पैसे की जरूरत थी। उन्होंने पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए पैसे मांगे, लेकिन जवाब मिला कि आपको खुद ही जुटाने होंगे। इसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने इनकार कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टिकट लौटाने के बाद सुचरिता ने कहा, "पार्टी ने मुझे टिकट दिया था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैंने टिकट लौटा दिया। पार्टी मुझे फंड देने में सक्षम नहीं थी। दूसरा कारण यह है कि 7 विधानसभा क्षेत्रों की कुछ सीटों पर जीतने योग्य उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया गया है। कुछ कमजोर उम्मीदवारों को टिकट मिल गया। मैंने इसके बारे में पार्टी को बताया लेकिन कुछ नहीं हुआ। इन दोनों वजहों के चलते मेरे लिए चुनाव लड़ना संभव नहीं था। मैंने पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए फंड मांगा। मुझसे कहा गया कि आपको खुद ही इसकी व्यवस्था करनी होगी। पार्टी आपको फंड नहीं दे सकती।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- आतंकी हमले होने पर पाकिस्तान को लव लेटर भेजती थी कांग्रेस सरकार, आज दुनियाभर में जाकर रो रहा पड़ोसी: नरेंद्र मोदी

सुचरिता ने की थी फंड जुटाने की कोशिश

सुचरिता ने खुद से भी फंड जुटाने की कोशिश की थी। उन्होंने 29 अप्रैल को एक्स पर एक पोस्ट लिखा था। इसमें चुनाव लड़ने के लिए चंदा देने की अपील की थी। अपने पोस्ट में सुचरिता ने बताया था, "मैं एक वेतनभोगी पेशेवर महिला हूं, जिसके पास पुरी में भ्रष्ट और चुनावी बॉन्ड घोटालेबाजों, भाजपा और बीजद को हराने के लिए एक सफल अभियान चलाने के लिए अपने स्वयं के सीमित संसाधन हैं। एक पेशेवर पत्रकार के रूप में मैं हमेशा स्वच्छ राजनीति और पारदर्शी चुनाव फंडिंग के पक्ष में रही हूं। इसलिए छोटा या बड़ा चंदा दें। उन्होंने UPI QR Code भी शेयर किया था।

यह भी पढ़ें- अमित शाह के डीपफेक केस में कांग्रेस सोशल मीडिया सेल का नेशनल कोआर्डिनेटर अरुण रेड्डी अरेस्ट