पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने का फैसला किया है।

नई दिल्ली (New Delhi). पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा उम्रकैद में बदलने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘उग्रवादियों का साथ, उग्रवादियों का विकास’ इस सरकार का नया नारा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्वीट कर की आलोचना
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दर्दनाक व शर्मनाक! उग्रवाद से लड़ाई में देश के लिए सबसे दुखद दिन। भाजपा की झूठी देशभक्ति का पर्दाफ़ाश! अब है सरदार बेअंत सिंह के क़ातिलों के साथ।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नया नारा है- उग्रवादियों का साथ, उग्रवादियों का विकास।’’ गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Scroll to load tweet…

बेअंत सिंह की 31 अगस्त, 1995 को हत्या कर दी गई थी। उन्हें पंजाब में आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय दिया जाता है।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]