कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पांच सदस्यीय शिष्टमंडल का गठन किया जो दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करके उन्हें रिपोर्ट सौंपेगा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पांच सदस्यीय शिष्टमंडल का गठन किया जो दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करके उन्हें रिपोर्ट सौंपेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार सोनिया ने मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल, कुमारी शैलजा, तारिक अनवर और सुष्मिता देव को जिम्मेदारी दी है कि वे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

वेणुगोपाल ने कहा कि ये शिष्टमंडल प्रभावित इलाकों का दौरा करने के तत्काल बाद सोनिया को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़की हिंसा में 39 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)