Sonia Gandhi Discharged From Hospital: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब उनकी हालत अब स्थिर है।

Sonia Gandhi Discharged From Hospital: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांंधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पेट संबंधी दिक्कतों के कारण उन्हें गुरुवार की सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोनिया गांधी के पेट में हल्का संक्रमण था और उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी नियमित जांच की गई और वह डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी में रहीं। अब उनकी सेहत में सुधार है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में

पेट संबंधी दिक्कतों के कारण गंगाराम अस्पताल में हुई थी भर्ती

सोनिया गांधी की सेहत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 78 वर्षीय सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह पेट संबंधी परेशानी के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनकी नियमित जांच की गई, जिसके बाद अब उनकी स्थिति अब ठीक बताई जा रही है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा के बाहर सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं।