चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कर्नाटक में विधानसभा की 15 सीटों पर उपचुनाव 5 दिसंबर को होंगे।

नई दिल्ली. कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग “किसी सरकारी विभाग” की तरह ही काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि कर्नाटक उपचुनाव के लिए नया कार्यक्रम अयोग्य घोषित किए गए विधायकों को निर्दोष साबित करने के लिए बनाया गया है। चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक कर्नाटक में विधानसभा की 15 सीटों पर उपचुनाव 5 दिसंबर को होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 नवंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय में जारी कार्यवाही का हवाला देते हुए कहा कि चर्चा के बाद यह तय किया गया कि नये कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 11 नवंबर को फिर से शुरू होंगी। चुनाव आयोग के फैसले के बाद वेणुगोपल ने ट्वीट किया, “चुनाव आयोग अब किसी अन्य सरकारी विभाग की तरह काम करने लगा है। (चुनाव प्रक्रिया की) कार्यवाही शुरू होने के बाद चुनाव टालना बहुत असाधारण है। प्रतीत होता है कि नया कार्यक्रम अयोग्य विधायकों के शुद्धिकरण के लिए लाया गया है।”

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]