कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के नाम शामिल हैं। 

नई दिल्ली. कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिस्ट में अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद, टीएस सिंह देव, तारिक अनवर, रणदीप सुरजेवाला समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। 

Scroll to load tweet…

सोनिया ने महाराष्ट्र-हरियाणा में नहीं की थी एक भी रैली
सोनिया और प्रियंका गांधी का नाम हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था। लेकिन दोनों ने एक भी रैली नहीं की थी। सोनिया की पहले हरियाणा के महेंद्रगण में जनसभा होनी थी, इसे ऐन वक्त पर भी रद्द कर दिया था। उनकी जगह राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया था।

झारखंड में पांच चरणों में होना है चुनाव 
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होना है। 23 दिसंबर को मतगणना होगी। 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का पहला चरण 30 नवंबर को, दूसरा चरण 6 दिसंबर को, तीसरा चरण 12 दिसंबर को, चौथा चरण 16 दिसंबर को और अंतिम चरण 20 दिसंबर को होगा।