प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा में सोनीपत के गोहाना में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम स्वच्छ भारत या सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। 

सोनीपत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा में सोनीपत के गोहाना में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम स्वच्छ भारत या सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। अगर गलती से कोई बालाकोट एयरस्ट्राइक का नाम ले लेता है तो कांग्रेस दर्द से उछलने लगती है। पीएम मोदी ने कहा, ''अब तो देश भी यह जान गया है कि कांग्रेस को ये दर्द क्यों होता है? हमदर्दी किसके लिए है। आपने देखा होगा कि कांग्रेस के नेताओं के कश्मीर पर जो बयान आए वो किसके काम आ रहे हैं, उसका लाभ कौन उठा रहा है, कहां-कहां उसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"