महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस की समन्वय समिति की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें यह तय हुआ कि दोनों राज्यों में चुनावी अभियान और सोशल मीडिया अभियान पर नजर रखी जाएगी और ज्यादा से ज्यादा बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

नई दिल्ली(New Delhi). महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस की समन्वय समिति की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें यह तय हुआ कि दोनों राज्यों में चुनावी अभियान और सोशल मीडिया अभियान पर नजर रखी जाएगी और ज्यादा से ज्यादा बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र और हरियाणा के लिए समन्वय समिति का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष अहमद पटेल बनाए गए हैं। इस समिति में आनंद शर्मा, जयराम रमेश, मधुसूदन मिस्त्री, देवेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, माणिक टैगोर और रोहन गुप्ता शामिल हैं।

समिति की बैठक में पटेल और सिंधिया किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके। ऐसे में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक की अगुवाई की।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दोनों राज्यों में चल रहे पार्टी के चुनाव अभियान पर चर्चा की गई तथा यह तय हुआ कि चुनाव अभियान एवं सोशल मीडिया अभियान पर पैनी नजर रखी जाएगी तथा ज्यादा से ज्यादा बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे, 24 अक्टूबर को इसके नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। वहीं हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होते हैं।


[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]