Twitter ने अब एक नए विवाद को जन्म दिया है। अब उसने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाकर केंद्र सरकार को नाराज कर दिया है। उसे नोटिस भेजन की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस बीच ट्विटर ने गलती सुधारते हुए वेबसाइट से भारत का नक्शा हटा लिया है।

नई दिल्ली. पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय(IT मिनिस्ट्री) की नई सोशल मीडिया गाइड लाइन को लेकर विवाद और फिर गाजियाबाद के लोनी में एक बुजुर्ग मुस्लिम की पिटाई पर विवादास्पद वीडियो के चलते कानूनी पचड़े में फंसे Twitter ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उसने भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करके भारत सरकार को चुनौती दी है। हालांकि विवाद बढ़ता देखकर ट्विटर ने सोमवार देर शाम अपनी गलती सुधारते हुए वेबसाइट से भारत का नक्शा हटा लिया है। बावजूद यह हरकत ट्विटर पर भारी पड़ सकती है। Twitter ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाकर नई मुसीबत को जन्म दिया है। Twitter ने दोनों को अलग-अलग देश बता दिया था। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। अब Twitter को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक यूजर ने उठाया यह मुद्दा
Twitter की इस बड़ी गलती या हरकत को @thvaranam के नाम के यूजर ने सबसे पहले नोटिस किया था। इसके बाद जब यह मामला वायरल हुआ, तो Twitter लोगों के निशाने पर आ गया। यह पोस्ट 28 जून 2021 की सुबह 10:38 बजे शेयर की गई थी।

कांग्रेस ने भी ट्विटर को फटकारा
कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा-देश के नक्शे के साथ खिलवाड़ होता है, तो ट्विटर को माफ नहीं किया जा सकता। ट्विटर को इसका जवाब देना होगा और सरकार को भी ट्विटर पर कार्रवाई करनी चाहिए। देश की संप्रभुता का ध्यान रखना किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पहले भी कर चुका है इस तरह की गलतियां
Twitter पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। अक्टूबर 2020 में भारत के लद्दाख के इलाके वाले क्षेत्र लेह को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) का हिस्सा बताकर Twitter विवाद में आ गया था। तब केंद्र सरकार ने ट्विटर के CEO जेक डोरसे को चेतावनी दी थी। 

यह भी पढ़ें

सरकार के फाइनल नोटिस के बाद ठंडे पड़े Twitter के तेवर, FB ने शिकायत अधिकारी नियुक्त किया
गाजियाबाद केस: विवादित LIVE दिखाने पर Facebook से भी होगी पूछताछ, twitter इंडिया को भेजा गया लीगल नोटिस
टेंशन में Twitter: शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफा, IT नियमों के तहत अनिवार्य है यह पद

#MapOfIndia#TwitterIndiahttps://t.co/Xp4BbVHuprpic.twitter.com/k5qmpxt8i7

Scroll to load tweet…