मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि यहां मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 20 फरवरी को जांच के लिए 106 सैंपल्स दिल्ली भेजे गए थे, इनमें से 6 में यूके स्ट्रेन मिला है। इतना ही नहीं इन मरीजों की विदेश जाने की भी हिस्ट्री नहीं है।  

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि यहां मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 20 फरवरी को जांच के लिए 106 सैंपल्स दिल्ली भेजे गए थे, इनमें से 6 में यूके स्ट्रेन मिला है। इतना ही नहीं इन मरीजों की विदेश जाने की भी हिस्ट्री नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंदौर कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने नए स्ट्रेन की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने कहा कि नया वैरिएंट तेजी से फैलता है। इसलिए रोको-टोको अभियान को ज्यादा तेजी और ताकत से लागू करना होगा। शहर में तीन दिन स्थिति पर नजर रखी जाएगी। अगर संक्रमण काबू में नहीं आया, तो नाइट कर्फ्यू जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। 

नए स्ट्रेन वाले सभी मरीज पुरुष
इंदौर में जिन लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है, वे सभी पुरुष हैं। इनकी उम्र 19 साल से 49 साल तक बताई जा रही है। खास बात ये है कि ये लोग विदेश भी नहीं गए हैं। हालांकि , इंदौर में इससे पहले विदेश से आए दो लोगों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। इंदौर कमिश्नर ने बताया कि शहर में तेजी ने नए केस मिलने के बाद सैंपल दिल्ली भेजने के निर्देश दिए थे।

मास्क नहीं पहनने पर लगेगा जुर्माना
तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने भी कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। यहां मास्क ना पहनने पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम की टीमें निरीक्षण करेंगी।