भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों में लगातार गिरावट आती जा रही है। एक्टिव मरीजों में सोमवार को अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को देश में 28 हजार 132 एक्टिव मामलों में कमी आई। इससे पहले 21 सितंबर को देश में सबसे अधिक 28 हजार 653 एक्टिव केस कम हुए थे।

नई दिल्ली. भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों में लगातार गिरावट आती जा रही है। एक्टिव मरीजों में सोमवार को अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को देश में 28 हजार 132 एक्टिव मामलों में कमी आई। इससे पहले 21 सितंबर को देश में सबसे अधिक 28 हजार 653 एक्टिव केस कम हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करीब 100 दिनों बाद देश में 40 हजार से कम केस आए

देश में कुल कोरोना संक्रमितों के आंकड़ें को देखें तो यह आंकड़ा 79 लाख 44 हजार 128 हो गया है। देश में सोमवार को 35 हजार 932 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। करीब 100 दिनों बाद ऐसा हुआ है, जब देश में 40 हजार से कम कोरोना के नए मामले सामने आए हों। इससे पहले 21 जुलाई को 39 हजार 170 लोग संक्रमित पाए गए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 71 लाख 98 हजार 660 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

500 से कम रहा मौतों का आंकड़ा

देश में सोमवार को रिकॉर्ड 482 मरीजों की मौत हुई। 113 दिन में दूसरी बार मौतों का आंकड़ा 500 से कम रहा। इससे पहले 5 जुलाई को 421 मौतें दर्ज की गई थीं। बता दें कि देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 19 हजार 535 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत का रिकवरी रेट विश्व में सबसे अच्छा

रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के पांच सबसे संक्रमित देशों में टॉप पर बरकरार है। भारत में रिकवरी रेट 90% के साथ सबसे ज्यादा है। मतलब हर 100 मरीज में 90 लोग ठीक हो रहे हैं। बेहतर रिकवरी के मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। यहां का रिकवरी रेट 89.65% और रूस का 74.84% है। सबसे बुरी स्थिति फ्रांस की है क्योंकि यहां अब तक सिर्फ 9.69% मरीज ही ठीक हो पाए हैं।