भाजपा के सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी मंगलवार को एम्स पहुंचे, जहां उन्हें कोरोना वायरस का पहला डोज दिया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वैक्सीन की पहली डोज़ ली। बता दें कि फेज-2 के तहत अब तक भारत में 2.30 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।

नई दिल्ली. 8 मार्च को कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत ने एक रिकॉर्ड स्थापित किया। इस दिन 20 लाख से ज्यादा लोगों को एक दिन में वैक्सीन का डोज दिया गया। यह दुनिया में एक रिकॉर्ड है। अब तक भारत में 2.30 करोड़ लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेज-2 में वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों में उत्साह बढ़ा है। मंगलवार को भाजपा के सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी एम्स पहुंचे। वहां उन्हें वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वैक्सीन की पहली डोज़ ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी जानें
भारत में वैक्सीनेशन के फेज-2 की शुरुआत होते ही रफ्तार तेज रही है। 16 जनवरी से 28 फरवरी तक करीब 1.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके बाद 1 मार्च से बुजुर्गो को वैक्सीन देने की शुरुआत हुई। इसके बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ती गई। मार्च के पहले ही हफ्ते में 50 लाख डोज दिए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, करीब 1.89 करोड़ लोगों को पहला डोज मिल चुका है, जबकि 40.65 लाख लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है। एक मार्च से सीनियर सिटीजन और 45-59 साल के तक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी वैक्सीन का डोज देना शुरू किया गया है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…