भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 17 हजार 296 नए मामले सामने आए। वहीं, 407 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना के 4.9 लाख मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 15301 लोगों की मौत हो चुकी है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 17 हजार 296 नए मामले सामने आए। वहीं, 407 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना के 4.9 लाख मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 15301 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 2.85 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1.89 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। भारत में रिकवरी रेट अब 58.2% हो गया है। यानी हर 100 लोगों में 58 लोग ठीक हो रहे हैं। 

अब तक 77,76,228 लोगों के हुए टेस्ट
भारत में अब तक 77,76,228 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। देश में हर रोज 2 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2,15,446 टेस्ट हुए हैं। इनमें 17 हजार 296 लोग 
पॉजिटिव आए हैं। 

भारत में ये राज्य सबसे संक्रमित
भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां अब तक 1.47 लाख केस सामने आए हैं। यहां अब तक 6931 लोगों की मौत हुई है। 

राज्यकेसमौतकितने मरीज ठीक हुए
महाराष्ट्र147741 693177453
दिल्ली73780242944765
तमिलनाडु7097791139999
गुजरात29578175421506
उत्तर प्रदेश2019361113119