भारत में कोरोना वायरस के मामले 9 लाख के पार हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28,498 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 553 लोगों की मौत हुई है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले 9 लाख के पार हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28,498 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 553 लोगों की मौत हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में अब तक 9.07 लाख मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि इनमें से 5.7 लाख मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 3.11 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। 

भारत में तेजी से बढ़ रहा कोरोना
भारत में कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। 1 लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे। 18 मई को भारत में 1 लाख केस थे। लेकिन अब 14 जुलाई को 9 लाख से अधिक केस हो चुके हैं। यानी पिछले 56 दिन में 8 लाख केस मिले हैं।

भारत में कैसे बढ़ रहे केस

केस कितने दिन लगे
1 लाख110
2 लाख 15
3 लाख10
4 लाख08
5 लाख06
6 लाख05
7 लाख05
8 लाख 04
9 लाख03 


राज्यों की क्या है स्थिति?
भारत में सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में देश के कुल मामलों के 70% केस मिले हैं। 

राज्यकेस ठीक हुए मौतें
महाराष्ट्र2,60,9241,44,50710,482
तमिलनाडु1,42,79892,5672,032
दिल्ली1,13,74091,312 3,411
गुजरात42,80829,8062,056
कर्नाटक41,58116,249759
उत्तर प्रदेश38,13024,203955