केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि CoWIN ऐप या डेटा लीक नहीं हुआ है। यह पहले चुराया हुआ डेटा लगता है।

नई दिल्ली। CoWIN पोर्टल के डेटा लीक के दावे पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि CoWIN ऐप या डेटा लीक नहीं हुआ है। CoWIN पोर्टल पर टीकाकरण किए गए लोगों के व्यक्तिगत जानकारी, उनके मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पासपोर्ट नंबर, वोटर आईडी और परिवार के सदस्यों के विवरण हैं। कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि CoWIN के डेटा लीक हो गए हैं। ये इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले चुराया हुआ लगता है टेलीग्राम बॉट द्वारा दिया गया डेटा

राजीव चंद्रशेखर ट्वीट कर बताया कि एक टेलीग्राम बॉट द्वारा CoWIN ऐप की डिटेल्स जारी किए जाने का दावा किया जा रहा है। असल में यह पहले चुराया हुआ डेटा लगता है। CoWIN ऐप या डेटाबेस में सेंध नहीं लगाई गई है।

Scroll to load tweet…

व्यक्तिगत जानकारी स्टोर नहीं करता CoWIN

डेटा लीक होने की बात फैलने पर सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि CoWIN, कोविड-19 टीकाकरण पंजीकरण पोर्टल, किसी व्यक्ति का कोई व्यक्तिगत विवरण जमा नहीं करता है। पोर्टल केवल उस तारीख को स्टोर करता है जब व्यक्ति को टीके की खुराक दी गई हो। स्वास्थ्य मंत्रालय मामले की जांच कर रहा है। इस बात की जांच की जा रही है कि लीक हुए डेटा को कोविन या किसी अन्य एप्लिकेशन के माध्यम से प्राप्त किया गया या नहीं।